उन्नाव, अक्टूबर 1 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय में जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों को रूफटॉप सोलर सिस्टम के फायदे, योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।आन्या वेंचर्स सोलर पावर की ओर से आयोजित शिविर में फील्ड मैनेजर भीम शंकर त्रिपाठी, दीपक और शुभम ने उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के उपयोग के बारे में जानकारी दी। लोगों को ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर सिस्टम के बारे में बताया गया। शिविर में योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, ऋण सुविधा और घर की छत पर सोलर प्लांट स्थापित कराने से संबंधित जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: छत पर सोलर लगाकर बिजली बिल से मिलेगी राहत - जागरूकता ...