उन्नाव, अगस्त 20 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। पुलिस कार में बैठकर एक युवक से रील बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उसके बाद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने शुरू किए। तब मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस से त्वरित कार्रवाई की गई है। बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक युवक पुलिस की कार पर बैठा फोन से सैल्फी मोड़ में वीडियो बनाता दिख रहा है। साथ ही पुलिस की कार में चालक की सीट पर एक पुलिस कर्मी भी बैठा हुआ दिख रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बेहटा मुजावर थाना प्रभारी की कार है। जिसमें बैठकर थाने गेट पर चाय आदि की दुकान चलाने वाले युवक ने रील बनाई गई है। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान किसी तरह की पुष्टि नहीं करता है। इस री...