Unnao News: रिक्शा चालक को पीट कार सवार वाहन छोड़ कर भागे
उन्नाव, जुलाई 4 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र की ललऊखेड़ा चौकी अंतर्गत गदनखेड़ा बाईपास पर शुक्रवार शाम कार सवार युवकों ने एक रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन जल्दबाजी में अपनी कार वहीं छोड़ गए। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए कार के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। घायल रिक्शा चालक से घटना की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस आरोपित कार सवारों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.