Unnao News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर होंगी छह खेल प्रतियोगिताएं
उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को सुबह 10 बजे बेनहर इंटरनेशनल स्कूल, सरसैय्यद अब्बासपुर में 14 वर्ष तक के बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसी समय पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालकों की वॉलीबाल, कबड्डी बालक-बालिका तथा पास द वॉल बालक-बालिका प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सेंट लॉरेंस स्कूल पीडी नगर में बालकों की जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता होगी। 30 अगस्त को सुबह छह बजे साइकिल रेस आयोजित की जाएगी। रेस चांदमारी पानी टंकी के पास से शुरू होकर फायर स्टेशन होते हुए सिंगुपुर स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर समाप्त होगी। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु 31 अगस्त 2026 को 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- 29 से 31 अगस्त तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.