Unnao News: रामलीला समापन पर कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन
उन्नाव, अक्टूबर 22 -- Unnao News: बांगरमऊ संवाददाता। बांगरमऊ नगर में आयोजित रामलीला के समापन दिवस पर गुरुवार सुबह रामलीला स्थल पर कन्या भोज एवं विशाल भंडारा हुआ। इसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। समिति के अध्यक्ष चौधरी आशीष सिंह गोलू और संयोजक चौधरी देवेश सिंह के नेतृत्व में आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान अखिलेश, ओम नारायण, अनूप, टप्पू, बबलू, कल गुप्ता, जीतू, राजा, राजू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.