उन्नाव, अक्टूबर 24 -- Unnao News: उन्नाव। बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित 91 वें श्रीरामलीला महोत्सव में कलाकारों ने लीला का सजीव मंचन किया। आदर्श नगर स्थित रामलीला मैदान में कलाकारों ने खर-दूषण वध, सीता हरण व बालि वध की लीलाओं का मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय से रामलीला का मंच जीवंत हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतींद्र प्रताप सिंह, महामंत्री आनंद सिंह बूटा सिंह, अंकित तिवारी, आलोक वर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, सोनिका गुप्ता, मजहबी बेगम, निशिता बाजपेई और संजय मिश्रा ने आरती कर किया। इस मौके पर चंद्रमूल सिंह, शैलेंद्र दीक्षित, अवनीश तिवारी, धर्मगल सिंह, पंकज श्रीवास्तव, रंजन कटियार, सतीश त्रिवेदी, चंद्रिका बाजपेई, रामनरेश सिंह, महेंद्र सिंह, सीताराम, हिमांशु मिश्रा, राकेश शुक्ला, विजय भान, सुशील यादव, अनिल चौरसिया, विष्ण...