Unnao News: रामलीला में श्रीराम के वनगमन का मार्मिक मंचन
उन्नाव, अक्टूबर 16 -- Unnao News: हिलौली। संवाददाता मौरावां कस्बे में चल रही रामलीला में शुक्रवार को प्रभु श्रीराम के वनगमन, पिता के वचन की मर्यादा और निषाद राज से मित्रता के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। राम कलेवा से लेकर दशरथ प्रतिज्ञा, तमसा निवास, निषाद मिलन और चित्रकूट निवास तक की लीलाओं का कलाकारों ने ऐसा सजीव मंचन किया कि दर्शक रामकथा के भावों में डूब गए। त्याग, समर्पण, मित्रता और मर्यादा के संदेशों से रामलीला परिसर भक्तिमय हो उठा। रामलीला के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ, पथिक पांडेय, संतोष शुक्ला, अवधेश दीक्षित, राजीव सिंह, सोनू सिंह, प्रदीप चौरसिया, मधुकर बाबू, शुभम सिंह, सुनील सिंह, तनु सिंह, शिवम सिंह, प्रभात, भगवान दीन, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: बनबसा में राम ने वन गमन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.