Unnao News: रामनाम समिति की बैठक, रुद्राभिषेक व बाबा रामदास स्वागत पर चर्चा
उन्नाव, अगस्त 22 -- Unnao News: शुक्लागंज। श्री रामनाम लेखन महायज्ञ समिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को राजधानी मार्ग स्थित डीएसएम पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।निर्णय लिया गया कि 24 अगस्त को ऋषि आश्रम स्थित बालाजी मंदिर में प्रात: 11 बजे रुद्राभिषेक एवं ऊं नम: शिवाय का जाप आयोजित होगा। सदस्यों ने इस हेतु स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग भी दिया। वहीं, 2 सितंबर को गंगा परिक्रमा कर नगर पधारने वाले बाबा रामदास जी के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति आनंद घाट पर सायं 6 बजे होने वाले दीपदान कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करेगी तथा बाबा का अभिनंदन करेगी। बैठक में अध्यक्ष विश्वनाथ दुबे, सचिव ओम प्रकाश मिश्र, कोषाध्यक्ष अमित पाण्डेय, अवनीश शुक्ला, सरयू प्रसाद शुक्ला, अशोक शुक्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.