Unnao News: राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता आज
उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। राज्य स्तरीय सबजूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार से हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बाईपास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में प्रतियोगिता के आयोजन को तैयारियां चल रहीं हैं। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से राज्य सब जूनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता चार अगस्त तक आयोजित होगी। जिसमें करीब 400 खिलाड़ी, प्रशिक्षक, टीम प्रबंधक व तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिले के लिए गौरव का विषय है। इससे जिले के खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता को करीब से देखने और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का मौका मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.