उन्नाव, सितम्बर 22 -- Unnao News: उन्नाव। राजा शंकर सहाय इंटर कालेज में विद्यालय का 81 वां संस्थापक दिवस और राजा साहब का 137 वां जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया गया। शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है, प्रवेश के लिए सिफारिश आती थी, किन्तु योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाता था। इस विद्यालय में मैं भी शिक्षक व प्रधानाचार्य रहा हूं। इतिहास प्रवक्ता रमेश चन्द्र गुप्ता ने राजा साहब के जीवन वृत्त व योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा साहब का जन्म 22 सितम्बर 1890 को उन्नाव जिले के मौलाना में एक सम्भ्रांत व प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। राजा साहब के पुत्रों के द्वारा वर्ष 1946 में विद्यालय की स्थापना हुई थी। इस दौरान प्रधानाचार्य देवेन्द्र, रमेश चन्द्र गुप्ता, अव...