उन्नाव, अक्टूबर 25 -- Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। बारा सगवर थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव के रहने वाले मोहित सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 6 अक्तूबर की शाम वह गांव स्थित विद्यालय के पास बैठे थे। तभी गांव के ही रहने वाले विक्की सिंह, मंजनी सिंह, सीमा सिंह और अंश सिंह ने राजनीतिक रंजिश में उनके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...