उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर मटेरिया गांव के पास मंगलवार देर शाम बाइक और ऑटो की भिड़ंत में बीएसएफ जवान की मौत हो गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लखनऊ से पहुंचे बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। कोतवाली क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव निवासी बीएसएफ जवान शिवम पुत्र रामपाल अपने गांव के साथी राजेंद्र रावत के साथ बाइक से ससुराल समदपुर हरदास से घर लौट रहे थे। मटेरिया टोल टैक्स के पास बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: ट्रैफिक दीवान को दी अंतिम विदाई, हर आंख रही नम हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परि...