Unnao News: राखी से पहले खोये में पकड़ी सोडियम सल्फाइड की मिलावट
उन्नाव, अगस्त 25 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। रक्षाबंधन से महज तीन दिन पहले खाद्य विभाग ने सफीपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जांच के दौरान बिना लाइसेंस चल रही खोया निर्माण इकाई पकड़ी गई, जबकि दूसरी इकाई में खोये में मिलावट के लिए सोडियम सल्फाइड जैसा अपमिश्रक मिला। कार्रवाई के दौरान खोया व अन्य खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। दूध में मिलावट की आशंका पर 360 लीटर दूध भी मौके पर नष्ट कराया गया। रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक आते ही खोया और उससे तैयार होने वाली मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। इसी के साथ मिलावट का कारोबार भी तेज हो गया है। यह भी पढ़ें- अतर्रा में मिठाई की दुकानों से लिए नमूने, 15 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट कराई खाद्य विभाग की टीम को जानकारी मिली थी कि कोल्ड स्टोरेज में डंप किए गए पुराने खोये से मिठाइयां तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.