Unnao News: रांग साइड कार को बचाने में ट्रक बाइक पर पलटा, एक की मौत
उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: अचलगंज। संवाददाता अचलगंज थानाक्षेत्र के उन्नाव-लालगंज हाईवे स्थिति गणेशखेड़ा गांव के सामने कोरारी मोड़ पर गलत लेन से अचानक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारता हुआ खंती में पलट गया। हादसे में बाइक सवार कोरारी खुर्द गांव के रहने वाले 40 वर्षीय निर्मल पुत्र प्रकाश रावत, गांव निवासी दोस्त सुजीत पुत्र रमेश व मुकेश ट्रक के नीचे दब गए। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को हटवा कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने निर्मल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए भर्ती किया गया। निर्मल सऊदी अरब में चालक की नौकरी करता था। तीन भाइयों में छोटा था। बड़े भाई पवन व विमल हैं। चचेरे भाई अभिषेक ने बताया उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह दो माह पहले छुट्टी पर घर आया था। जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.