उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: उन्नाव। जिले के किसानों के लिए रबी 2026 सीजन की अनुदानित बीज योजना की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। जिला कृषि अधिकारी शशांक ने बताया कि दो जुलाई से राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से अनुदानित बीजों की बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है। किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या राजकीय बीज भंडार पर भी नि:शुल्क बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। बताया कि अनुदानित बीज का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्री के किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर किसी फसल के लिए उपलब्ध बीज से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...