उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त और सुगम सफर कराने के रोडवेज के दावे पर्व से महज 24 घंटे पहले ही धराशायी हो गए। गुरुवार को बस अड्डों से लेकर हाईवे के प्रमुख स्टॉपेज तक यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन बसों की कमी के चलते मुसाफिरों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जो बसें सामने से गुजरीं, वे पहले से ही खचाखच भरी थीं। क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण चालक ने कई स्टॉपेज पर बसें रोकना तक मुनासिब नहीं समझा। इससे गदनखेड़ा, लखनऊ बाईपास समेत कई स्थानों पर महिलाएं और अन्य यात्री बसों के इंतजार में परेशान होते रहे。 यह भी पढ़ें- Moradabad News: रक्षाबंधन पर कम पड़ीं बसें, बहनें हुईं परेशानमहिलाओं को मुफ्त यात्रा के अनुभव शासन की ओर से 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुवि...