Unnao News: रंजिश में बुजुर्ग से मारपीट, केस दर्ज
उन्नाव, अक्टूबर 31 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के नेकपुर मजरा जैयतपुर गांव के नवाब सिंह के मुताबिक 29 अक्तूबर की रात अपने घर के दरवाजे पर मौजूद थे। तभी गांव के हिमांशू पुत्र बलवीर और बलवीर पुत्र स्व. सुघर सिंह वहां पहुंचे और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो लाठी से हमला कर दिया। दोनों हाथों की गांठों, पैरों और पखौरे में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपित पहले भी मारपीट कर चुके हैं, तब भी मामला दर्ज कराया था। दूसरी बार भी पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच दरोगा दिनेश सिंह को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.