Unnao News: रंजिश के चलते युवक से मारपीट, 4 पर केस
उन्नाव, अगस्त 1 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। युवकों ने रंजिश के चलते युवक के साथ गाली-गलौज कर लाठी से मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर मौरावां पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मौरावां थाना क्षेत्र के सेवकखेड़ा मजरा अकोहरी गांव के रहने वाले आशीष कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 30 जुलाई की सुबह चाचा घर के सामने झाडू लगा रहे थे। तभी गांव के संजू, फक्कड़ चंद, दुर्गेश व सुभाष पहुंचे और गाली देने लगे। मना करने पर सभी ने मिलकर लाठी से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मारपीट में आशीष चोटिल हो गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना दरोगा अमरचंद को सौंपी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.