उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: सोहरामऊ, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव की रहने वाली चांदनी पत्नी सोनू ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 15 अगस्त की सुबह बेटा आयुष घर के बाहर खेल रहा था। पहले की रंजिश के चलते इसी गांव निवासी दीपू पुत्र भोला व सुनील पुत्र दीपू ने गाली देते हुए उसे उठा कर पटक दिया। बेटे आयुष के चिल्लाने पर वह मौके पर पहुंचे तो दोनों भाग निकले। जख्मी हालत में उसे प्रसाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर से एक्सरा व मेडिकल जांच बाद हाथ टूटने से ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन के बाद दम्पति ने थाना पहुंच पुलिस में तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दबंगों ने पिटाई कर युवक का हाथ तोड़ा तहरीर के आधार पर पुलिस ने दीपू व सुनील पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रंजिश में युवकों को ...