उन्नाव, नवम्बर 14 -- Unnao News: मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मलकादिम सराय गांव निवासी युवक करीब 10 दिन पहले गांव की ही एक युवती को अपने साथ भगा ले गया। इस मामले में युवती के पिता ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि इसी रंजिश में शुक्रवार शाम युवक के परिजनों ने युवती के पिता को गांव में घेरकर लाठी से पीट दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...