उन्नाव, अगस्त 25 -- Unnao News: नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के छताईखेड़ा गांव में युवती को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने युवती को ग्रामीणों से बचाकर कोतवाली पहुंचाया। पुलिस के अनुसार युवती लखनऊ की मुंशी पुलिया की रहने वाली है। मानसिक रूप से बीमार है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। बतातें चलें कि छताईखेड़ा गांव में युवती घूम रही थी। इसी दौरान वह गांव के एक बच्चे का हाथ पकड़े हुए दिखाई दी। यह देखकर ग्रामीणों को उस पर बच्चा चोरी करने का शक हो गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ ग्रामीण युवती के साथ मारपीट करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही अजगैन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को भीड़ से सुरक्षित निकाल कर थाने पहुंचाया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ह...