उन्नाव, अक्टूबर 11 -- Unnao News: पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के मुताबिक गुरुवार दोपहर उनकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और नाते-रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बेटी का पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं। कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की है। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...