Unnao News: युवक व किशोरी के लापता, रिपोर्ट दर्ज
उन्नाव, अक्टूबर 16 -- Unnao News: पुरवा। दो अलग-अलग गांवों से युवक और किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शीतलगंज मोहल्ला निवासी सावित्री ने बताया कि 15 अक्तूबर सुबह वह घर के अंदर थीं। उनका 19 वर्षीय बेटा आकाश घर के बाहर था। कुछ देर बाद बाहर निकलकर देखा तो आकाश वहां नहीं था। वहीं, धन्नीपुर गांव निवासी पिता ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी 14 अक्तूबर रात बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। वाहन की टक्कर से बाइक सवार जख्मीपुरवा। कोतवाली क्षेत्र के काजीखेड़ा गांव के रहने वाले रजनीश पुत्र राम गोपाल देर शाम चमियानी गांव सामान लेने गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.