Unnao News: युवक पर किशोरी को भगा ले जाने का दर्ज कराया केस
उन्नाव, अगस्त 5 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले पिता ने पुलिस में तहरीर देकर युवक पर किशोरी को बहला कर भगा ले जाने के आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी दो अगस्त की दोपहर घर से लापता हो गई। आरोप है कि पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बनिगांव गांव निवासी अंकित राजपूत उसे बहला कर अपने साथ ले गया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की। यह भी पढ़ें- स्कूल जाने को निकली किशोरी लापता पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.