उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने ने पुलिस में प्रार्थनापत्र देकर मोहद्दीनपुर गांव के एक युवक पर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, छह जुलाई की सुबह करीब 5.30 बजे वह घर के बाहर मवेशियों का गोबर उठा रही थी, तभी बदनीयती से युवक ने आकर पीछे से पकड़ लिया। छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख आरोपित धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। घटना के बाद से महिला दहशत में है। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मजदूरी पर जा रही महिला से छेड़छाड़ का आरोप छुट्टी से लौटने के बाद प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: युवक ने महिला के साथ की बदसलूकी

हिंदी हिन्...