उन्नाव, अगस्त 7 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के पपरिया गांव में आपसी विवाद के बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने फायरिंग कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि गांव निवासी रज्जन का कुछ दिन पहले पेड़ को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ था। बुधवार देर रात वह किसी काम से घर से निकला था। आरोप है कि इसी दौरान उस पर फायरिंग हुई, जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Mathura News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का आरोप ​ घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...