Unnao News: युवक को लाठी से पीटा, रिपोर्ट
उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। पुरानी खुन्नस को लेकर गुरुवार रात पड़ोसी गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो लाठी से मारपीट कर युवक को जख्मी कर दिया। घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।आसीवन तरफ सिद्धनाथ गांव के रहने वाले सुनील की पत्नी पूजा ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार रात पति सुनील घर के बाहर बैठा था। तभी पड़ोसी विनोद पुत्र होरी लाल व उसकी पत्नी पहले में हुई कहासुनी की खुन्नस के चलते गाली-गलौज कर रहे थे। जिसका पति ने विरोध किया तो लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल गए। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.