Unnao News: युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार कराया
उन्नाव, जुलाई 6 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौहान ढाबा के पास शनिवार को अज्ञात युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवा दिया। जांच में पुलिस को पता चला कि 25 वर्षीय मृतक युवक का नाम दशरथ है। पिता और रहने का स्थान पता नहीं चल सका। 72 घंटे बीतने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार कराया है। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मरने वाले युवक का नाम पता चला है। परिजनों के आने पर अन्य कार्रवाई की जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.