उन्नाव, अगस्त 11 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। उन्नाव से पुरवा मौरावां होते हुए राजधानी तक रेलमार्ग के रास्ते सफर पूरा होने की उम्मीद फिर जगी है। राज्य सभा सांसद ने क्षेत्रबकी इस समस्या के निराकरण और अपेक्षित निदान के लिए आवाज उठाई है। मंगलवार को मौरावां के नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रस्तावित रेल लाइन को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने राज्यसभा में प्रश्न उठाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब वर्षों से अटकी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए बजट आवंटित होगा और जल्द काम शुरू हो सकेगा। कहां की उन्नाव-पुरवा-मौरावां होते हुए लखनऊ तक रेल लाइन की मांग क्षेत्र की पुरानी मांगों में शामिल है। इस परियोजना का सर्वे करीब 2012-13 में कराया गया था। उनके मुताबिक, सर्वे पूरा होने और परियोजना को लेकर बजट की प्रक्रिया आग...