Unnao News: मौत के बाद परिवार की मदद को आगे आए समाजसेवी, दिया राशन
उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। करंट की चपेट में आने से जान गंवाने वाले श्रमिक के परिवार की मदद के लिए युवा समाजसेवी ने हाथ बढ़ाया। उन्होंने मृतक के तेरहवीं संस्कार के लिए राशन उपलब्ध कराकर परिवार को ढांढस बंधाया। बतातें चलें कि बांगरमऊ क्षेत्र के बगिया गांव निवासी रामकुमार पुत्र रामलाल की विद्युत पोल पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। परिवार के सामने तेरहवीं संस्कार की व्यवस्था करना भी चुनौती बन गया था। बुधवार को युवा नेता व समाजसेवी पुनीत गुप्ता मृतक के घर पहुंचे और तेरहवीं संस्कार के कार्यक्रम के लिए आवश्यक राशन उपलब्ध कराया। समाजसेवी के इस प्रयास से परिवार को राहत मिली। क्षेत्रीय लोगों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए किए गए इस प्रयास की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.