उन्नाव, अगस्त 6 -- Unnao News: उन्नाव। हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बारिश के बीच ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें लोगों के लिए राहत नहीं बल्कि आफत का कारण बन गई हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई कई सड़कें महज तीन से छह वर्ष के भीतर ही उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बरसात के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और आए दिन दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार व राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। हालत यह है कि कई संपर्क मार्गों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई और अब मरम्मत को लेकर भी जिम्मेदार विभाग व जनप्रतिनिधि पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग, राहगीर बेहालतीन साल में उखड़ी सराय कटियान-मैता ...