Unnao News: मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर हुआ जश्न-ए-मोहम्मद
उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: सफीपुर। मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर कस्बे के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा स्थित मुन्नू मियां के अजाखाने में जश्न-ए-मोहम्मद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौलाना इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलकर इंसान की अंतरात्मा के साथ समाज भी संतुष्ट हो सकता है। मौलाना ने कहा कि ईमानदारी से व्यवसाय कर उचित मुनाफा लेना चाहिए, लेकिन अधिक रकम की लालसा नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब भाईचारे को विशेष महत्व देते थे और अमन-चैन उनकी प्राथमिकता थी। कार्यक्रम में शायर फसाहत अस्करी, रियाज उद्दीन फारूकी, अयाज अली, वामिक, अली अब्बास, शोएब मोहम्मद, आफाक अली मन्नू और दानिश जैदी ने सलाम पेश किया। संचालन बिलाल रिजवी ने किया। अंजुमन इमामिया के सचिव महमूद अहमद कुमैल ने आयोजन में मुख्य भूम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.