उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: पुरवा। क्षेत्र के चमियानी गांव निवासी अरबाज साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती चार नवंबर को उसके मोबाइल पर एक लिंक आया था। उसने जैसे ही लिंक खोला, उसके बैंक खाते से दो लाख रुपये कट गए। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आने पर उसे साइबर धोखाधड़ी की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...