Unnao News: मैरिज हॉल का छज्जा गिरा, कार क्षतिग्रस्त
उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के रानी मैरिज हॉल का जर्जर छज्जा रविवार देर रविवार देर रात अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। छज्जे के नीचे खड़ी एक कार मलबे की चपेट में आ गई। जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर या वाहन चालक मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी रविवार देर रात तेज आवाज के साथ छज्जा गिरते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के उस हिस्से पर आवागमन तत्काल रोक दिया। पुलिस ने लोगों को मलबे से दूर रहने की हिदायत देते हुए क्षेत्र को सुरक्षित कराया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.