Unnao News: मूंगफली की फसल की सिंचाई को लेकर मारपीट
उन्नाव, सितम्बर 15 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के रहने वाले रमेश ने मूंगफली की फसल की सिंचाई को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना के करीब पांच माह बाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। रमेश पुत्र केवल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसने परियर क्षेत्र के नयाखेड़ा मजरा स्थित धर्मकांटा के सामने जानकी कुंड ट्रस्ट की भूमि ठेके पर ली थी। खेत में मूंगफली की फसल बोई गई थी। आरोप है कि 17 अप्रैल की रात करीब एक बजे वह साझेदार सर्वेश और उसकी पत्नी विद्यावती के साथ फसल की सिंचाई करने पहुंचा था। इसी दौरान रामलखन व रामसहाय पुत्र दशरथ निवासी नयाखेड़ा, बउवा पुत्र प्रकाश तथा धर्मेश पुत्र शेरा लोध निवासी सुब्बाखेड़ा लाठी और चाकू लेकर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.