उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: नवाबगंज। कस्बा के सीएचसी परिसर के गेट के पास ट्रांसफार्मर के नीचे लगे मीटर बॉक्स में रविवार शाम चिंगारी निकलने के बाद आग लग गई। बॉक्स से धुआं और आग की लपटें उठने से सीएचसी कर्मियों, मरीजों और राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी। उसके बाद विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे और फाल्ट ठीक करने का काम शुरू किया। विद्युत आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। उपखंड अधिकारी सुनील दुबे ने बताया कि फाल्ट की सूचना मिलते ही कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। फाल्ट ठीक करने का काम चल रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...