उन्नाव, अक्टूबर 12 -- Unnao News: उन्नाव। शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर उन्नाव पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने मंदिर परिसरों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। थाना सोहरामऊ की एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति टीम ने पहाड़पुर स्थित दुर्गा मंदिर में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मंदिरों और बाजारों में बढ़ी पुलिस गश्त टीम ने उन्हें म...