Unnao News: मासूम ने घर में रखा डीजल निगला, हालत नाजुक
उन्नाव, जुलाई 23 -- Unnao News: नवाबगंज। खेल रहे मासूम ने घर में रखा डीजल पीने से हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर सीएससी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दही थाना क्षेत्र के पाड़नखेड़ा गांव के कुलदीप का दो वर्षीय बेटा शिवांशु गुरुवार को घर में खेल रहा था। तभी घर में बोतल में रखा डीजल उसने निगल लिया। मां गीता को इसका पता चला तो वह उसे लेकर नवाबगंज सीएचसी पहुंची। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मां गीता ने बताया कि वह घर में खाना बना रही थी। पास में ही शिवांशु खेल रहा था। तभी कृषि कार्य के लिए घर में रखा डीजल अचानक उसने पी लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.