उन्नाव, जुलाई 22 -- Unnao News: सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग स्थिति बम्हना गांव के पास बुधवार सुबह बारिश के चलते एक विशालकाय पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक यात्री जाम में फंसे रहे और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सड़क किनारे खड़ा एक पुराना बबूल का पेड़ सुबह अचानक भरभराकर मुख्य सड़क पर गिर पड़ा। संयोगवश उस समय पेड़ के नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे कोई जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ। पेड़ गिरते ही उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। यह भी पढ़ें- तेज हवा-बारिश में स्टेट हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, पांच घंटे बाधित रहा यातायात देखते ही देखते वाहनों की कतारें लग गईं। कार्यालय, अस्पताल और...