उन्नाव, जुलाई 30 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। बतातें चलें कि 29 जुलाई को गदनखेड़ा में बच्चों के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। उसके बाद दोनों पक्ष लाठी लेकर आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव व फायरिंग हुई। घटना के बाद पहले पक्ष से दिवाकर वर्मा और दूसरे पक्ष से परसूतन की तहरीर पर पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। यह भी पढ़ें- Unnao News: बच्चों के झगड़े में हिंसक संघर्ष, तमंचे से फायरिंग का वीडियो वायरल गुरुवार को मु...