उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के गड़रियनखेड़ा मजरा मवई गांव के रहने वाले भोला पाल की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि छह जुलाई रात उसके घर के सामने गांव के ही राजेश कुमार, अर्चना देवी और मधु आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी आरोपित लगातार धमकी दे रहे हैं। जिससे वह और उसका परिवार भयभीत है। यह भी पढ़ें- Rampur News: मारपीट करने के आरोप में चार पर केस पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रव...