Unnao News: मारपीट मामले में महिला ने युवक पर दर्ज कराया केस
उन्नाव, अक्टूबर 1 -- Unnao News: हिलौली। गुलरिहा मजरा मुड़ौहा गांव की रहने वाली संगीता पत्नी सोनू कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह अपने प्लॉट में पेड़ के नीचे गाय बांध रही थी। तभी उसके प्लॉट के पास रहने वाला बाबू आ गया और पुराने विवाद को लेकर लात-घूंसों और डंडे से पिटाई कर दी। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.