Unnao News: मारपीट मामले में तीन पर केस दर्ज
उन्नाव, नवम्बर 14 -- Unnao News: अचलगंज। दबंगों द्वारा एक दलित युवक की डंडों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के रामबक्सखेड़ा गांव निवासी रमेश पासी ने बताया कि पांच नवंबर की शाम वह हड़हा बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में राधास्वामी मंदिर के सामने गांव के ही कमल यादव, राजेंद्र यादव और निखिल यादव पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोप है कि तीनों ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित को थाने बुलाकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद रमेश की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.