Unnao News: मारपीट मामले में चार पर केस
उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बा के शास्त्रीनगर मोहल्ला की रहने वाली दुर्गेश पत्नी उमेश ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप कि देवर महेश मिश्रा व अशोक मिश्रा ने अपने हिस्से की भूमि बेच दी है। अब उसके हिस्से की भूमि में बंटवारा चाहते हैं। इसी बात को लेकर शनिवार कहासुनी हो गई। जिसमें महेश व अशोक पुत्रगण बाबू मिश्रा व बबली पत्नी महेश, उमा पत्नी अशोक ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.