Unnao News: मारपीट बाद वाहन से उठाने का प्रयास, गोली मारने की धमकी
उन्नाव, अक्टूबर 11 -- Unnao News: बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के आड़ाखेड़ा गांव के रहने वाले पूर्णेश सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर दो लोगों पर चौपहिया से घर पर आकर मारपीट कर जबरन उठा ले जाने का प्रयास करने तथा विरोध करने पर रिवाल्वर लहराते हुए गोली मार देने की धमकी देकर भाग जाने का आरोप लगाया है। पूर्णेश ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शनिवार सुबह वह दरवाजे पर मौजूद था। तभी कार से पिता पुत्र आए और मारपीट करते हुए उसे वाहन पर बिठाकर ले जाने लगे। शोर मचाने पर घर व पड़ोस के लोग दौड़े तो पिता ने रिवाल्वर निकाल कर गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि प्रार्थना पत्र पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.