उन्नाव, सितम्बर 4 -- Unnao News: चकलवंशी। अलग अलग गांव में हुई मारपीट की दो घटनाओं में पीडितों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है। माखी थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव के रहने वाले समरजीत सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी संदीप सिंह उसे घर से ले जाकर रास्ते में कोटरा व लगलेसरपुर गांव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध पर संदीप ने कपिल सिंह व नितेश सिंह के साथ मिलकर मारपीट की। वहीं दूसरी घटना में कोरारी कला गांव निवासी संजीत ने बताया कि वह अपने घर से मोहल्ले में ही किराना की दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी सुमित जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ...