उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है। पावा गांव के रहने वाले पप्पू ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मामूली बात को लेकर पड़ोसी जगन्नाथ रविवार रात दरवाजे पर आकर गाली देने लगा। विरोध किया तो बेटे सुमित, मंगू व पत्नी उर्मिला के साथ मिलकर मारपीट करने लगे। यह देख बेटी सोनम व बेटा अरविन्द बचाने के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। इसमें पप्पू, अरविन्द, सोनम घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, दूसरी घटना कल्ली अडार गांव के रहने वाले सुभाष चंद्र ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी बउवा, लाल व...