Unnao News: मारपीट कर जान से मारने की धमकी, 4 पर केस
उन्नाव, सितम्बर 9 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के रघाखेड़ा गांव के रहने वाले राकेश ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव से लेकर काफी दूरी तक उमरायखेड़ा तक बारिश का पानी भरा हुआ है। जिसमें मछली पकड़ने के लिए जाल लगाई थी। 3 सितंबर रात पैदल मछली व फर्दी देखने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में भवानीपुर गांव निवासी राधे व मुकेश अपने दो अज्ञात लोगों के साथ आए और बुलाकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर दो नामित व दो अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.