Unnao News: मायके में पत्नी व परिजनों से मारपीट, पति व ससुर पर केस दर्ज
उन्नाव, अक्टूबर 25 -- Unnao News: बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव की रहने वाली दिव्या मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी शादी गांव के ही आशीष मिश्रा के साथ हुई थी। 21 अक्तूबर की शाम जब वह अपने मायके में थी तभी उसके पति और ससुर रमाकांत वहां आ धमके और गाली देते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता राजेश और बहन ईशू के संग भी आरोपियों ने मारपीट की। जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। बहन ईशू चोटिल हो गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि दिव्या की तहरीर पर पति और ससुर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.