Unnao News: मां ने युवक पर बेटी को भगाने का दर्ज कराया केस
उन्नाव, जुलाई 24 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को बहला कर ले जाने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि पीड़िता की मां 19 जुलाई को खेत पर धान की बेड़ लगाने गई थीं। उनकी अनुपस्थिति में घर पर अकेली उनकी 17 वर्षीय बेटी को शीतलगंज कस्बा निवासी मुकेश पुत्र देशराज गौतम को बहला कर साथ ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना दरोगा कृष्णचंद्र मोहन सक्सेना को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.